मिशनरीज ऑफ चैरिटी के पक्ष में उतरीं ममता, कहा बदनाम करने की हो रही कोशिश, भाजपा ने कहा, नैतिकता की पाठ न पढ़ायें
Updated at : 13 Jul 2018 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी को खुद मदर टेरेसा ने स्थापित किया था, लेकिन अब उन्हें भी बख्शा नहीं जा रहा है. उनके नाम को बदनाम करने की गंदी कोशिश की जा रही है. सिस्टर को टार्गेट किया जा रहा है. भाजपा […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी को खुद मदर टेरेसा ने स्थापित किया था, लेकिन अब उन्हें भी बख्शा नहीं जा रहा है. उनके नाम को बदनाम करने की गंदी कोशिश की जा रही है. सिस्टर को टार्गेट किया जा रहा है. भाजपा किसी को भी नहीं छोड़ रही है. यह बहुत ही निंदनीय है. मिशनरीज ऑफ चैरिटी को गरीबों के लिए काम करने दें.
ममता नैतिकता की पाठ न पढ़ायें, भाजपा ने दिया ममता बनर्जी को जवाब
रांची. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अराजकता और आतंक है. ममता के कार्यकाल में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है.
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता समानांतर सरकार चला रहे हैं. ममता बनर्जी नैतिकता की पाठ न पढ़ायें. रघुवर सरकार में गलत कार्य करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. मिशनरीज ऑफ चैरिटी के द्वारा नवजात शिशुओं को बेचने का जो कारोबार चल रहा था, उसके षडयंत्रकारी की पहचान हो रही है. दोषियों को सजा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




