आज होगी रिम्स शासी परिषद की 45वीं बैठक, 100 करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2018 8:52 AM
विज्ञापन
साइकिल स्टैंड के पास बनेगा विश्राम गृह पेइंग वार्ड में इलाज की दर तय की जायेगी रांची : रिम्स शासी परिषद की 45वीं बैठक गुरुवार को दिन के 11 बजे से शुरू होगी. इस दौरान कुल 24 एजेंडों पर विचार किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी करेंगे. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की […]
विज्ञापन
साइकिल स्टैंड के पास बनेगा विश्राम गृह पेइंग वार्ड में इलाज की दर तय की जायेगी
रांची : रिम्स शासी परिषद की 45वीं बैठक गुरुवार को दिन के 11 बजे से शुरू होगी. इस दौरान कुल 24 एजेंडों पर विचार किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी करेंगे. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे के अलावा, सांसद रामटहल चौधरी, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे.
बैठक में मंजूरी के लिए जो प्रस्ताव रखे जायेंगे, उनमें विश्राम सदन का निर्माण सबसे प्रमुख है. इसका निर्देश खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया था. वर्तमान में साइकिल स्टैंड वाली जगह पर विश्राम सदन के निर्माण की योजना है, जहां दूर-दराज से आनेवाले मरीज अौर उनके परिजन के ठहरने की व्यवस्था होगी. विश्राम सदन के निर्माण की लागत करीब 15 करोड़ रुपये होगी. इसके लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत फंड उपलब्ध कराया जायेगा.
इन प्रस्तावों को भी मिल सकती है स्वीकृत : वहीं, 100 कमरों वाले के पेइंग वार्ड में मरीजों के इलाज की दर भी निर्धारित की जायेगी. इलाज की दर निर्धारित होने के साथ ही पेइंग वार्ड के 40 कमरों में इलाज की व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी.
इसके अलावा अस्पताल में नर्सों की कमी को दूर करने के लिए नर्सिंग स्कूल, नर्सिंग कॉलेज व पारा मेडिकल स्कूल से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रत्येक एक साल के लिए 10,000 रुपये के मानदेय पर नियुक्त करने पर भी निर्णय लिया जायेगा. वहीं, रिम्स में 89 करोड़ 70 लाख 24 हजार 900 रुपये की लागत से तैयार होनेवाले गर्ल्स हॉस्टल की प्रशासनिक स्वीकृति पर विचार किया जायेगा. इससे एमबीबीएस, पोस्ट ग्रेजुएट व डेंटल कॉलेज की छात्राओं को हॉस्टल
की समस्या से निदान मिलेगा. वहीं पेयजल व स्वच्छता, बिजली व भवन निर्माण पर भी स्वीकृति ली जायेगी.
विद्यार्थियों के लिए कई एजेंडा पर विचार : मेडिकल विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए योगा सेंटर खोलने व जिम के लिए 25 लाख के उपकरण खरीदारी पर भी विचार किया जायेगा. वहीं एमबीबीएस विद्यार्थियों के इंटर्नशिप के दौरान फील्ड ड्यूटी में एनजीओ के सहयोग से पार्टीसिपेट्री लर्निंग मेथड को चलाने पर सहमति बनेगी.
इन पर भी होगी चर्चा
– बरियातू थाना व आवासीय भवन के लिए एक एकड़ भूमि आवंटित करने पर विचार – पूर्व रिक्त पदों के लिए तैयार रोस्टर की स्वीकृति पर निर्णय – कार्नियल ट्रांसप्लांट के काउंसिलिंग के लिए दो काउंसलर को नियुक्त करने पर निर्णय – अपर निदेशक प्रशासन व अपर निदेशक वित्त की नियुक्ति के लिए पद सृजन की स्वीकृति – तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के रिक्त पदों की नियुक्ति पर विचार – दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर के श्रम विभाग के नियमानुसार मानदेय वृद्धि – तृतीय वर्ग के कर्मचारियों के अवधि विस्तार पर विचार अनुबंध पर रखे गये डॉक्टरों के अवधि विस्तार पर निर्णय – नर्सिंग कर्मियों, लिपिक, चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों का अवधि विस्तार – सरकारी शिक्षकों को शैक्षणिक भत्ता देने पर विचार – एक लाख गैलन की क्षमता वाले संप के निर्माण की स्वीकृति – अपर निदेशक व सैप के जवानों की घटनोत्तर स्वीकृति .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










