झामुमो के महासचिव की हैसियत नहीं है कि वह शाह से प्रश्न पूछें

Updated at : 12 Jul 2018 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो के महासचिव की हैसियत नहीं है कि वह शाह से प्रश्न पूछें

रांची़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि झामुमो महासचिव की यह हैसियत नहीं है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रश्न पूछें. झामुमो के प्रश्नों का जवाब देने के लिए किसी भी मंच पर भाजपा का […]

विज्ञापन
रांची़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि झामुमो महासचिव की यह हैसियत नहीं है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रश्न पूछें. झामुमो के प्रश्नों का जवाब देने के लिए किसी भी मंच पर भाजपा का साधारण कार्यकर्ता ही सक्षम है.
श्री शाहदेव ने झामुमो से जानना चाहा कि भाजपा द्वारा हेमंत सोरेन से पूछे गये चार सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया, जबकि 15 दिन बीत चुके हैं. श्री शाहदेव ने सवाल दोहराते हुए कहा कि क्या हेमंत सोरेन ने सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन कर जमीन नहीं खरीदी है? हेमंत सोरेन ने रांची, रामगढ़, गिरिडीह, दुमका आदि जगहों पर संपत्ति कैसे खरीदी. रांची में बना सोहराई भवन क्या सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन करके नहीं बनाया गया है? गरीब राजू उरांव से क्या सोरेन परिवार ने करोड़ों की जमीन लाखों में नहीं खरीद ली?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola