रांची : ट्रैफिकिंग की शिकार युवती के पिता की हत्या की होगी जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मांडर से पूर्व में मानव तस्करी की शिकार हुई युवती के पिता मांगा उरांव की हत्या के पीछे मानव तस्करों की संलिप्तता पर पुलिस जांच करेगी. यह निर्णय ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में गांव के ही एक लड़के ने युवती को काम […]
विज्ञापन
रांची : मांडर से पूर्व में मानव तस्करी की शिकार हुई युवती के पिता मांगा उरांव की हत्या के पीछे मानव तस्करों की संलिप्तता पर पुलिस जांच करेगी.
यह निर्णय ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में गांव के ही एक लड़के ने युवती को काम दिलाने के बहाने तस्करों के हाथ में सौंप दिया था. तस्करों ने युवती को शिमला में काम पर लगा दिया़ वहां युवती के साथ गलत होने पर वह भाग कर अपने घर लौट अायी.
जब युवती के परिवारवालों ने काम के एवज में शिमला के व्यक्ति से पैसे की मांग की, तब उसने युवती के परिवार वालों को बताया कि उसने युवती को 75 हजार रुपये में खरीदा था. जब घटना की जानकारी ग्रामीण एसपी को मिली, तब उनके सहयोग से युवती की शिकायत पर मांडर थाना में फरवरी माह में केस दर्ज किया गया़ इसी बीच मई के आरंभ में युवती के पिता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी.
इसके बाद युवती ने ग्रामीण एसपी को पीड़ा सुनायी. तब ग्रामीण एसपी ने हत्याकांड के बिंदु पर मानव तस्कर की संलिप्तता पर जांच का निर्णय लिया है. उन्होंने युवती के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था कराने का भी निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










