जारी रहेगा रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन (07005/07006) का परिचालन वर्तमान समय तथा ठहराव के साथ जारी रहेगी. ट्रेन संख्या 07005 हैदराबाद से रात 9.30 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल से रात 1.30 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11.15 बजे हैदराबाद पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07005 हैदराबाद-रक्सौल […]
विज्ञापन
रांची : हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन (07005/07006) का परिचालन वर्तमान समय तथा ठहराव के साथ जारी रहेगी. ट्रेन संख्या 07005 हैदराबाद से रात 9.30 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल से रात 1.30 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11.15 बजे हैदराबाद पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 07005 हैदराबाद-रक्सौल 02 अगस्त से 25 अक्टूबर तक कुल 13 ट्रिप करेगी. ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-हैदराबाद 05 अगस्त से 28 अक्टूबर तक कुल 13 ट्रिप करेगी. ट्रेन हैदराबाद से सिकंदराबाद, काजीपेट, नागपुर, गोंडिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, गोमो, गया, किउल, जमालपुर, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी होकर रक्सौल पहुंचेगी. ट्रेन में दो सामनयान, 06 साधारण बोगी, 10 स्लीपर, 04 थ्री एसी, एक टूएसी सहित 23 कोच होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










