चाईबासा : चचेरे भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated at : 05 Jul 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : चचेरे भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

चाईबासा : चचेरे भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुशमुंडा गांव के पास हुई है. दोनों जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानंदा गांव के रहनेवाले हैं और एक ही गोत्र (किली) के हैं. पीड़िता ने कहा कि 1 जुलाई 2018 को सुबह करीब 10 बजे […]

विज्ञापन
चाईबासा : चचेरे भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुशमुंडा गांव के पास हुई है. दोनों जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानंदा गांव के रहनेवाले हैं और एक ही गोत्र (किली) के हैं.
पीड़िता ने कहा कि 1 जुलाई 2018 को सुबह करीब 10 बजे उसके चचेरे भाई दुर्गा बोबोंगा ने उससे कहा कि बहन के घर कुशमुंडा गांव तीन हजार रुपये पहुंचाने जाना है. चचेरे भाई ने उसे भी साथ में कुशमुंडा गांव चलने को कहा. भाई के कहने पर वह भी उसके साथ जाने को तैयार हो गयी. दोनों बाइक से कुशमुंडा गये. वहां बहन के घर में खाना खाये और शाम करीब 8 बजे वहां से वापस अपने गांव बड़ानंदा जाने के लिए निकले.
कुशमुंडा गांव से कुछ ही दूरी पर बोतोरगुटु टोला स्थित जंगल के पास पहुंचे तो बाइक बंद कर दिया और बाइक खराब होने की झूठ कहकर करीब आधे घंटे तक ठीक करने लगा. इसके बाद दुर्गा बोबोंगा ने उसका हाथ पकड़ लिया और महुआ पेड़ के नीचे ले जाकर जबरन बलात्कार किया. पीड़िता मंगलवार की सुबह अपने गांव पहुंची और घटना की जानकारी घरवालों को दी. इसके बाद आरोपी दुर्गा बोबोंगा के खिलाफ कुमारडुंगी थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola