तमाड़ : छह क्विंटल डोडा के साथ तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तमाड़ : तमाड़ पुलिस ने सोमवार की रात छह क्विंटल डोडा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. इनमें टुनकी टोली (रांची) निवासी आशीष रंजन, लोहरा कोचा (रांची) निवासी बबलू लोहरा व जितेंद्र सोनी शामिल हैं. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की गयी. इस क्रम में खूंटी जिला अंतर्गत मारंगहादा थाना […]
विज्ञापन
तमाड़ : तमाड़ पुलिस ने सोमवार की रात छह क्विंटल डोडा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. इनमें टुनकी टोली (रांची) निवासी आशीष रंजन, लोहरा कोचा (रांची) निवासी बबलू लोहरा व जितेंद्र सोनी शामिल हैं. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की गयी. इस क्रम में खूंटी जिला अंतर्गत मारंगहादा थाना क्षेत्र के बुढ़ाडीह गांव से अफीम बरामद किया गया.
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि खूंटी से तमाड़ होते हुए कुछ तस्कर डोडा लेकर टाटा की अोर जानेवाले हैं. इस सूचना पर पुलिस ने एनएच-33 पर दिउड़ी मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में पुलिस ने एक पिकअप वाहन (जेएच01सीपी-9046) को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन तेजी से भागने लगा. शक होने पर पुलिस ने जोजोडीह के समीप अोवरटेक कर वाहन को रोका व जांच की. उस पर 21 बोरा में लदा छह क्विंटल डोडा बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










