कोकर : माता-पिता व बहन को मारपीट कर किया घायल, सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 8:59 AM

विज्ञापन

रांची : कोकर के न्यू सुभाष चौक जतरा टांड़ निवासी हरिश्वर तिवारी, उनकी पत्नी राधिका देवी व बेटी रेखा देवी के साथ उनके पुत्र पंकज तिवारी, उनके साला रूपक दुबे व अन्य ने मारपीट की. इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इस संबंध में राधिका देवी ने एसएसपी अनीश गुप्ता […]

विज्ञापन
रांची : कोकर के न्यू सुभाष चौक जतरा टांड़ निवासी हरिश्वर तिवारी, उनकी पत्नी राधिका देवी व बेटी रेखा देवी के साथ उनके पुत्र पंकज तिवारी, उनके साला रूपक दुबे व अन्य ने मारपीट की. इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इस संबंध में राधिका देवी ने एसएसपी अनीश गुप्ता से भी लिखित शिकायत की है़ राधिका देवी का कहना है कि उनके पति हरिश्वर तिवारी पलामू के छतरपुर में इलाहाबाद बैंक में कार्यरत है़ं वह रांची में नहीं रहते है़ं राधिका देवी का कहना है कि उनका पुत्र पंकज तिवारी हमेशा पैसे की मांग करता था.
वह उसकी मांग पूरी करती रही़ लेकिन जब एक बार पैसा नहीं दिया, तो उसने मेरे साथ व मेरी देखभाल के लिए साथ रहनेवाली बहन व मेरी बेटी रेखा देवी के साथ मारपीट की. इस मारपीट मेें पंकज तिवारी का साला रूपक दुबे व नीतू कुमारी ने भी उसका साथ दिया. बाद में सभी गेट में ताला बंद कर भाग गये. किसी प्रकार पड़ोसियों ने हमें घर से निकाला और इलाज के लिए भेजा़ घटना 24 जून की है. इस संबंध में सदर पुलिस से शिकायत करने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो कोर्ट में शिकायत वाद दर्ज करायी गयी़ एसएसपी के पास गुहार लगाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola