रांची : वैन चालक नूर इस्लाम ने बच्ची के साथ की छेड़खानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदुआ निवासी तथा विशप वेस्टकॉट की पहली क्लास की छात्रा के साथ वैन चालक नूर इस्लाम ने छेड़खानी की. इस बात की जानकारी छात्रा के अभिभावकों ने लोअर बाजार पुलिस को दी है. चालक कहां का रहनेवाला है, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिली थी़ बाद में पुलिस […]
विज्ञापन
रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदुआ निवासी तथा विशप वेस्टकॉट की पहली क्लास की छात्रा के साथ वैन चालक नूर इस्लाम ने छेड़खानी की. इस बात की जानकारी छात्रा के अभिभावकों ने लोअर बाजार पुलिस को दी है. चालक कहां का रहनेवाला है, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिली थी़ बाद में पुलिस को पता चला कि वह आजाद बस्ती का निवासी है़ लोअर बाजार थाना प्रभारी आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है़
इसके पूर्व रात में छात्रा के अभिभावक लोअर बाजार थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी. इस बात की जानकारी सिटी एसपी अमन कुमार को भी मिली़ उन्होंने बताया कि मामला गलत ढंग से बच्ची को टच करने का है़ बच्ची ने गलत तरीके से टच करने की बात अपने अभिभावकों को बतायी है़ सिटी एसपी ने सिविल ड्रेस में महिला थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को बच्ची का बयान लेने का आदेश दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










