60 की उम्र में बाइक राइडर शरत कह रहे हैं ''My Way is High Way ''

।।पंकज कुमार पाठक ।। आमतौर पर 60 साल की उम्र का एक आदमी क्या सोचता है ?. काम से रिटायरमेंट, एक छोटा सा घर और आराम की जिंदगी. लेकिन हर कोई ऐसा साेचे, यह संभव भी तो नहीं .अगर ऐसा होता तो 30 साल की उम्र में जिस सपने को शरत शर्मा ने देखा था, […]
।।पंकज कुमार पाठक ।।
आमतौर पर 60 साल की उम्र का एक आदमी क्या सोचता है ?. काम से रिटायरमेंट, एक छोटा सा घर और आराम की जिंदगी. लेकिन हर कोई ऐसा साेचे, यह संभव भी तो नहीं .अगर ऐसा होता तो 30 साल की उम्र में जिस सपने को शरत शर्मा ने देखा था, उसे 60 की उम्र में पूरा नहीं कर रहे होते. उन्हीं के शब्दों में समझें, तो सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती है.
उम्र के किसी पड़ाव में आपने सपने देखे हैं और अगर वह सपना अधूरा रह गया , तो आराम ना करें. अधूरे सपने आपको बार-बार दस्तक देंगे. यही बातें शरत शर्मा के जेहन में आयीं और उन्होंने 28000 किमी की यात्रा के अपने सपने को लगभग आधा (14800 किमी ) पूरा कर लिया है. वह दिल्ली से यात्रा की शुरुआत कर सेवन सिस्टर्स (उत्तर पूर्व के राज्य) के साथ- साथ गुजरात, राजस्थान, भूटान, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार की यात्रा कर झारखंड पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




