रांची : एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने की कार्रवाई, सेक्टर-3 में बन रहे अयप्पा मंदिर के ढांचे को तोड़ दिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने सेक्टर-3 में शालीमार बाजार के पास मलयाली समुदाय के लोगों द्वारा बनाये जा रहे अयप्पा मंदिर के निर्माण को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के लिए पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि एचइसी प्रबंधन के अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा था, इसलिए ध्वस्त किया गया. वहीं, मलयाली […]
विज्ञापन
रांची : एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने सेक्टर-3 में शालीमार बाजार के पास मलयाली समुदाय के लोगों द्वारा बनाये जा रहे अयप्पा मंदिर के निर्माण को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के लिए पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि एचइसी प्रबंधन के अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा था, इसलिए ध्वस्त किया गया.
वहीं, मलयाली एसोसिएशन के उन्नीनाथन ने कहा कि यहां पहले से ही तीन मंदिर बने हुए हैं. भगवान अयप्पा का एक छाेटा मंदिर बनाया जा रहा था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया. इस संबंध में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सीओटी हेमंत गुप्ता से मिलेगा आैर मंदिर निर्माण को लेकर बातचीत करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










