पटना के निजी लैब की रिपोर्ट में हुई पुष्टि, लालू प्रसाद की किडनी 54 फीसदी है खराब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद की किडनी 54 फीसदी खराब है़ इसकी पुष्टि पटना के एक निजी लैब की िरपोर्ट में हुई है. लालू यादव ने अपने ब्लड की जांच पेरोल पर पटना जाने के क्रम में 14 मई को करायी थी. जांच रिपोर्ट की मानें, तो लालू प्रसाद का जीएफआर 45.8 […]
विज्ञापन
रांची : चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद की किडनी 54 फीसदी खराब है़ इसकी पुष्टि पटना के एक निजी लैब की िरपोर्ट में हुई है. लालू यादव ने अपने ब्लड की जांच पेरोल पर पटना जाने के क्रम में 14 मई को करायी थी. जांच रिपोर्ट की मानें, तो लालू प्रसाद का जीएफआर 45.8 एमएल/मिनट आया है़
इसके हिसाब से लालू प्रसाद की किडनी 54 फीसदी खराब है. किडनी मरीज जिसका जीएफआर 30 से 59 होता है, वह स्टेज थ्री का मरीज होता है. जीएफआर 15 से 29 तक पहुंच जाता है, तो मरीज स्टेज फोर में चला जाता है. रिम्स के डॉक्टरों ने भी लालू प्रसाद की किडनी की कार्डियोलॉजी विंग में भरती होने के दौरान जांच करायी थी, जिसमें किडनी 50 से 55 फीसदी खराब बताया गया था.
विशेषज्ञ चिकित्सकों की मानें तो लालू प्रसाद को किडनी की बीमारी के लिए इंसुलिन लेना होगा, जो उन्होंने शुरू कर दिया है. इंसुलिन लेने से ही उनका किडनी लेवल सही रहेगा. गौरतलब है कि एम्स जाने से पूर्व लालू प्रसाद इंसुलिन नहीं लेते थे, लेकिन बाद में एम्स में उन्होंने इंसुलिन लेना शुरू कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










