बिहार, झारखंड की दो बेटियों ने साइकिल से की 17 राज्य की यात्रा

Updated:
विज्ञापन
बिहार, झारखंड की दो बेटियों ने साइकिल से की 17 राज्य की यात्रा

रांची : आदर्श नागरिक समाज के निर्माण का संदेश देने के लिए भारत और झारखंड की दो बेटियां भारत भ्रमण पर निकली हैं. साइकिल से यात्रा शुरू करने वाली ये दोनों बेटियां 17 राज्यों को पार कर 18वें राज्य झारखंड में प्रवेश कर चुकी हैं. बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली उर्मिला यादव (21) […]

विज्ञापन

रांची : आदर्श नागरिक समाज के निर्माण का संदेश देने के लिए भारत और झारखंड की दो बेटियां भारत भ्रमण पर निकली हैं. साइकिल से यात्रा शुरू करने वाली ये दोनों बेटियां 17 राज्यों को पार कर 18वें राज्य झारखंड में प्रवेश कर चुकी हैं. बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली उर्मिला यादव (21) और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चांडिल की सावित्री मुर्मू (21) रविवार को गुमला जिले के बसिया में थीं.

इन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर, 2017 को दोनों ने बिहार की राजधानी पटना से अपनी यात्रा की शुरुआत की. दोनों अब तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओड़िशा का सफर पूरा कर चुकी हैं और अब झारखंड आयी हैं. इन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का एकमात्र उद्देश्य है. वह चाहती हैं कि हमारे देश में आदर्श नागरिक समाज का निर्माण हो, ताकि अपना देश एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ बन सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola