Jharkhand : आ गया खादी का प्लाजो, मिनी स्कर्ट, लेडीज कुर्ता, लहंगा और सूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 10:42 AM
रांची:भारतीयजनता पार्टी (भाजपा)नेताऔर गुजरात के मुख्यमंत्रीनरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने, तो भारतीय युवा ही नहीं, दुनिया भर के लोग उनके ड्रेस सेंस के कायल हो गये थे. मोदी ने लोगों से अपील की थी कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए लोग खादी कपड़ों का इस्तेमाल करें. साथ ही खादी बोर्डों […]
रांची:भारतीयजनता पार्टी (भाजपा)नेताऔर गुजरात के मुख्यमंत्रीनरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने, तो भारतीय युवा ही नहीं, दुनिया भर के लोग उनके ड्रेस सेंस के कायल हो गये थे. मोदी ने लोगों से अपील की थी कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए लोग खादी कपड़ों का इस्तेमाल करें. साथ ही खादी बोर्डों से कहा कि वे फैशनेबल कपड़े बनायें, ताकि आज के युवा उसे अपनायें. झारखंड खादी बोर्ड ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है. बोर्ड ने खादी का प्लाजो, मिनी स्कर्ट, लेडीज कुर्ता, लहंगा और सूट लांच किया है.
खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने शुक्रवार को इन फैशनेबल क्लोथ्स की लांचिंग की. इनकी कीमत 600 रुपये से 1200 रुपये के बीच है. फैशनेबल युवतियों और महिलाओं को आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया है. पुरुषों के भी कई फैशनेबल परिधान लांच किये गये हैं. संजय सेठ ने कहा कि खादी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. उन्होंने कहा कि फैशनेबल कपड़ों की रेंज के माध्यम से खादी बोर्ड राजधानी के फैशन बाजार को टक्कर देगा.
उन्होंने कहा कि सामान्य लोग खादी के कपड़े पसंद कर रहे हैं. ऐसे में फैशन के साथ टैग करने पर खादी कई ब्रांड को पीछे छोड़ सकती है. इस दावे की सच्चाई के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 7,86,91,27.93रुपये की रिकाॅर्ड बिक्री हुई. इसमें 99 प्रतिशत खुदरा बिक्री है. उन्होंने कहा कि अधिकतर जिलों में झारखंड खादी की ओर से ग्रामीण लड़कियों को सूत कताई, सिलाई, टेराकोटा आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










