ePaper

चारा घोटाला : दुमका के दूसरे केस में सीबीआइ की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, 37 लोग दोषी करार, 5 बरी

Updated at : 09 Apr 2018 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
चारा घोटाला : दुमका के दूसरे केस में सीबीआइ की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, 37 लोग दोषी करार, 5 बरी

रांची : चारा घोटाला के एक और मामले में फैसला आ गया है. दुमका कोषागार से फर्जी कागजात के आधार पर की गयी निकासी के दूसरे मामले में रांची स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया. कोर्ट ने34करोड़ रुपये के घपले से जुड़े मामले RC45A/96 में 37 लोगों को दोषी […]

विज्ञापन

रांची : चारा घोटाला के एक और मामले में फैसला आ गया है. दुमका कोषागार से फर्जी कागजात के आधार पर की गयी निकासी के दूसरे मामले में रांची स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया. कोर्ट ने34करोड़ रुपये के घपले से जुड़े मामले RC45A/96 में 37 लोगों को दोषी करार दिया, जबकि पांच को आरोपों से मुक्त कर दिया. सीबीआइ की ओर से अदालत में 197 गवाही करायी गयी, जबकि बचाव पक्ष ने तीन गवाहों को पेश किया.

इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला मामले में सीबीआई को कड़ी फटकार, सीबीआई जज की कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद

कोषागार से वर्ष 1991 और 1995- 96 के बीच हुए इस घोटाले में 72 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में सिर्फ पशुपालन विभाग के पदाधिकारी और आपूर्तिकर्ताओं को आरोपी बनाया गया था. सुनवाई के दौरान अदालत में 60 आरोपितों के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया गया था. ट्रायल के दौरान 14 अभियुक्तों का निधन हो गया और दो अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार कर लिया.

इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव को कल दो बजे सुनायी जायेगी सजा

एक आरोपित फरार है. एक के मामले को हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया. ट्रायल फेस कर रहे 42 अभियुक्तों में 16 पशुपालन विभाग के पदाधिकारी और डॉक्टर थे. अभियुक्तों के खिलाफ 12 अक्तूबर, 2001 को अदालत में चार्जशीट दाखिल किया गया था. 24 जुलाई, 2004 को अदालत में चार्जफ्रेम हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola