ePaper

RANCHI : मोबाइल की बैटरी कर लें फुल, थोड़ी देर में बिजली हो जायेगी गुल

Updated at : 25 Mar 2018 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
RANCHI : मोबाइल की बैटरी कर लें फुल, थोड़ी देर में बिजली हो जायेगी गुल

रांची : यदि आप झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं, तो अपने मोबाइल की बैटरी फुल कर लें. यानी चार्ज कर लें. ऐसा करने से चूक गये और आपकी बैटरी जवाब दे गयी, तो कम से कम 8 घंटे तक आप अपने करीबी लोगों से बात नहीं कर पायेंगे. जी हां. जुलूस निकलने से […]

विज्ञापन

रांची : यदि आप झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं, तो अपने मोबाइल की बैटरी फुल कर लें. यानी चार्ज कर लें. ऐसा करने से चूक गये और आपकी बैटरी जवाब दे गयी, तो कम से कम 8 घंटे तक आप अपने करीबी लोगों से बात नहीं कर पायेंगे. जी हां. जुलूस निकलने से पहले 1:30 बजे पूरी रांची की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जायेगी. फलस्वरूप आप अंधेरे में तो रहेंगे ही, किसी इल्क्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल भी नहीं कर पायेंगे.

बिजली विभाग ने शनिवार को कहा था कि बिजली की कटौती रविवार कोदिनके 1:30 बजे से की जायेगी, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद ही बिजली की सप्लाई बंद कर दी गयी. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों ने कहा था कि एक बार बिजली की आपूर्ति बाधित होगी, तो रात 11 बजे के बाद हीसप्लाईशुरू की जायेगी. जुलूस की सुरक्षा के मद्देनजर हर साल बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाती है. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि जुलूस में शामिल बड़े झंडों के बिजली के तार से स्पर्श के बाद कोई हादसा न हो जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola