झारखंड : मानव तस्करी की शिकार लड़कियों की आवाज उठायेगा ''सरवाइवर्स नेटवर्क''....जानें
Updated at : 01 Mar 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान, एटसेक व भारतीय किसान का ‘वॉयस ऑफ सरवाइवर्स’ कार्यक्रम संपन्न रांची : मानव तस्करी के जाल से निकल आयीं लड़कियों ने राष्ट्र स्तरीय संगठन ‘सरवाइवर्स नेटवर्क’ बनाया है़ इसके माध्यम से ऐसे मामले को देश-विदेशों में गंभीरता से उठाया जायेगा. होली डे होम में झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान, एटसेक […]
विज्ञापन
झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान, एटसेक व भारतीय किसान का ‘वॉयस ऑफ सरवाइवर्स’ कार्यक्रम संपन्न
रांची : मानव तस्करी के जाल से निकल आयीं लड़कियों ने राष्ट्र स्तरीय संगठन ‘सरवाइवर्स नेटवर्क’ बनाया है़ इसके माध्यम से ऐसे मामले को देश-विदेशों में गंभीरता से उठाया जायेगा.
होली डे होम में झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान, एटसेक व भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर पीड़ित बालिकाओं ने अपने मन की बात भी की़ उन्होंने कहा कि वे मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेंगी़ अन्य लड़कियों को ये दिन नहीं देखना पड़े, इसके लिए उन्हें जागरूक करेंगी़
इस मौके पर सेवानिवृत्त आइपीएस सह टिस्स के प्रोफेसर डॉ पीएम नायर ने कहा कि इस नेटवर्क के माध्यम से देश के सभी सरवाइवर्स को सुरक्षित-संरक्षित करने के लिए हर छह महीने में कार्यक्रम आयोजित कर ऐसी बालिकाओं की आवाज बुंलद की जायेगी़
झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के निदेशक सह सदस्य सचिव राजेश सिंह ने कहा कि सरवाइवर्स की मैपिंग कर उनकी क्षमताओं व जरूरतों का दस्तावेजीकरण किया जायेगा़ हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य परमजीत सिंह बडोला व एटसेक के झारखंड प्रमुख सह भारतीय किसान संघ के निदेशक संजय कुमार मिश्र ने कहा कि सरवाइवर्स खुद अपना संगठन बना कर चलायेंगी़
इसके लिए उन्हें जरूरी मदद दी जायेगी़ एटसेक दक्षिण एशिया के अध्यक्ष मानवेंद्र नाथ मंडल ने कहा कि इस आयोजन के जरिये एक सपना साकार हुआ़ ऐसे आयोजन से मानव तस्करी की शिकार बालिकाओं का मनोबल ऊंचा होगा. कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल,ओड़िशा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ व दिल्ली की 90 पीड़िताएं उपस्थित थी़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




