36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड नगर निकाय चुनाव : निर्वाचन प्रतीक आवंटन अादेश-2018 की अधिसूचना जारी

राजनीतिक दलों की तीन श्रेणियों की सूची प्रकाशित की गयी है, जो भारत निर्वाचन आयोग से ली गयी है रांची : राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रतीक आवंटन आदेश-2018 की अधिसूचना जारी कर दी है. दलीय आधार पर हो रहे महापौर/अध्यक्ष तथा उप महापौर/उपाध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है. इसमें राजनीतिक […]

राजनीतिक दलों की तीन श्रेणियों की सूची प्रकाशित की गयी है, जो भारत निर्वाचन आयोग से ली गयी है
रांची : राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रतीक आवंटन आदेश-2018 की अधिसूचना जारी कर दी है. दलीय आधार पर हो रहे महापौर/अध्यक्ष तथा उप महापौर/उपाध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है. इसमें राजनीतिक दलों की तीन श्रेणियों की सूची प्रकाशित की गयी है, जो भारत निर्वाचन अायोग से ली गयी है.
इनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल (सात), मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय दल (चार) तथा गैर मान्यता प्राप्त दल (29) शामिल हैं. हालांकि कोई स्वतंत्र रूप से भी महापौर या उप महापौर का चुनाव लड़ सकता है. वहीं वार्ड पार्षद/सदस्य का चुनाव गैर दलीय आधार पर होना है.
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल अपने लिए तय या आरक्षित चुनाव चिह्नों पर ही चुनाव लड़ेंगे. वहीं आयोग ने गैर मान्यता प्राप्त दलों के महापौर/अध्यक्ष तथा महापौर/उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों के लिए आवंटित की जा सकने वाली 50-50 चुनाव चिह्नों (मुक्त प्रतीक चिह्न) की सूची भी जारी की है, जो उन्हें चुनाव के लिए आवंटित किये जा सकेंगे. वार्ड पार्षद/सदस्यों के लिए भी 50 चुनाव चिह्न निर्धारित किये गये हैं.
महापौर व उप महापौर पद के लिए आयोग द्वारा सूचीबद्ध चुनाव चिह्न पहले गैर मान्यता प्राप्त दलों को आवंटित किये जायेंगे. इसके बाद ही शेष चिह्न स्वतंत्र उम्मीदवारों को आवंटित होगा. वहीं वार्ड पार्षदों के लिए निर्धारित चुनाव चिह्न उन्हें उनके नाम के क्रम (अल्फाबेटिकली) के अनुसार आवंटित होंगे.
आयोग ने जिन दलों को चुनाव लड़ने की मान्यता दी है
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल : अॉल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, बसपा, भाजपा, कम्युनिस्ट पार्टी अॉफ इंडिया, कम्यूनिस्ट पार्टी अॉफ इंडिया (मार्कसिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा नेशनल कांग्रेस पार्टी.
मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय दल : आजसू, झामुमो, झाविमो व राजद.
गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल : आपका हमारा पार्टी (रेवाली हजारीबाग), अखिल भारतीय झारखंड पार्टी (करनडीह पू सिंहभूम), बहुजन सदान मोर्चा (इसरी गिरिडीह), बहुजन शक्ति माइंस (धनसार, धनबाद), भारत विकास मोर्चा (मधुपुर देवघर), भारतीय अाजाद सेना (बड़कागांव हजारीबाग), भारतीय जनमुक्ति पार्टी (छतरपुर पलामू), हम किसान पार्टी (हरमू रांची), जन साधारण पार्टी (फतेउल्लाह लेन रांची), झारखंड दिशोम पार्टी (कदमा जमशेदपुर), झारखंड जन क्रांति मोर्चा (हटिया रेलवे कॉलोनी रांची), झारखंड जन मोर्चा (मल्लाह टोली रांची), झारखंड जनाधिकार मंच (वर्दवान कंपाउंड रांची), झारखंड जनाधिकार पार्टी (पीस रोड लालपुर रांची), झारखंड की क्रांतिकारी पार्टी (इस्ट जेल रोड रांची), झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान (हिनू रांची), झारखंड पार्टी (हिनू रांची) झारखंड पीपुल्स पार्टी (लोबासा जमशेदपुर) झारखंड वनांचल कांग्रेस (रातू रोड रांची), झारखंड विकास दल (कांके रोड रांची), लोक जन विकास मोर्चा (कचहरी रोड रांची) मानव मुक्ति मोर्चा (हमीदगंज डाल्टनगंज) नौजवान संघर्ष मोर्चा (भवनाथपुर गढ़वा), राष्ट्रीय देशज पार्टी (अरगोड़ा रांची), राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा (बभने चतरा), राष्ट्रीय जन संघर्ष स्वराज (अपर चुटिया रांची), राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी (लालगंज रची), सदान विकास पार्टी नॉर्थ अॉफिस पाड़ा रांची) तथा झारखंड पार्टी सेकुलर(उलातू नामकुम रांची).

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें