सांसद सुनील महतो हत्याकांड की जांच एनआइए को सौंपी गई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जमशेदपुर से झामुमो के सांसद रहे सुनील महतो हत्याकांड की जांच एनआइए से कराने की अनुशंसा बुधवार को पुलिस मुख्यालय ने कर दी है. एनआइए के डायरेक्टर को अनुशंसा से संबंधित पत्र पुलिस मुख्यालय ने भेज दिया है. उल्लेखनीय है कि दिवंगत सांसद सुनील महतो की हत्याकांड की जांच कराने की मांग उनके […]
विज्ञापन
रांची : जमशेदपुर से झामुमो के सांसद रहे सुनील महतो हत्याकांड की जांच एनआइए से कराने की अनुशंसा बुधवार को पुलिस मुख्यालय ने कर दी है. एनआइए के डायरेक्टर को अनुशंसा से संबंधित पत्र पुलिस मुख्यालय ने भेज दिया है. उल्लेखनीय है कि दिवंगत सांसद सुनील महतो की हत्याकांड की जांच कराने की मांग उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री से की थी. इस पर मुख्यमंत्री ने एनआइए से जांच कराने का आश्वासन दिया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच एनआइए से कराने का प्रस्ताव तैयार किया था.
उल्लेखनीय है कि चार मार्च 2007 को सुनील महतो की बाघुड़िया में हत्या हुई थी. घटना के दौरान वह मुख्य अतिथि के रूप में एक फुटबॉल मैच के कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें टारगेट कर फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में सुनील महतो के अलावा उनके दो अंगरक्षक और झामुमो के प्रखंड सचिव प्रभाकर महतो की मौत हो गयी थी. उनकी हत्या से जनता में नक्सलियों के प्रति काफी आक्रोश था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










