झारखंड : ....तो इस वजह से आज हड़ताल पर रहेंगे राज्य के 1800 डॉक्टर
Updated at : 26 Feb 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड स्टेट हेल्थ आर्गेनाइजेशन (झासा) के बैनर तले राज्यभर के करीब 1800 डॉक्टर सोमवार काे हड़ताल पर रहेंगे. यह जानकारी झासा के राज्य सचिव डाॅ विमलेश सिंह ने रविवार को दी. डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से राज्य के सदर अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी, रेफरल अस्पताल में मरीजों को चिकित्सीय परामर्श नहीं मिलेगा. डॉ […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड स्टेट हेल्थ आर्गेनाइजेशन (झासा) के बैनर तले राज्यभर के करीब 1800 डॉक्टर सोमवार काे हड़ताल पर रहेंगे. यह जानकारी झासा के राज्य सचिव डाॅ विमलेश सिंह ने रविवार को दी. डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से राज्य के सदर अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी, रेफरल अस्पताल में मरीजों को चिकित्सीय परामर्श नहीं मिलेगा.
डॉ सिंह ने बताया कि जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार के साथ 18 फरवरी को मारपीट की घटना हुई थी. स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार को 24 फरवरी तक दोषियों को गिरफ्तार करने का समय निर्धारित किया था. इसके बाद हड़ताल की घोषणा की गयी थी. रविवार तक किसी भी दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसी के विरोध में हड़ताल की जा रही है.
हड़ताल से अस्पतालों की इमरजेंसी व पोस्टमार्टम को अलग रखा गया है. यह मरीज हित में सेवाएं संचालित होंगी. अगर इसके बाद भी सरकार द्वारा कोई कारवाई नहीं की जाती है, तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा.
डाॅ विमलेश सिंह, राज्य सचिव, झासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




