ePaper

RANCHI : बाल-बाल बचे इंडिगो एयरलाइंस के 180 यात्री, ढाई घंटे की देरी से विमान ने भरी उड़ान

Updated at : 12 Feb 2018 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
RANCHI : बाल-बाल बचे इंडिगो एयरलाइंस के 180 यात्री, ढाई घंटे की देरी से विमान ने भरी उड़ान

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह 180 लोगों की जान उस समय बच गयी, जब समय रहते विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चल गया. रांची से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले इंडिगो एयरलाइंस के विमान में उड़ान भरने के समय कुछ तकनीकी दिक्कत आ गयी थी, लेकिन पायलट को […]

विज्ञापन

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह 180 लोगों की जान उस समय बच गयी, जब समय रहते विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चल गया. रांची से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले इंडिगो एयरलाइंस के विमान में उड़ान भरने के समय कुछ तकनीकी दिक्कत आ गयी थी, लेकिन पायलट को इसका आभास हो गया और विमान संख्या 6E 398 दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी.

इसे भी पढ़ें : रांची से उड़े विमान में उठने लगा धुआं, आनन-फानन में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 120 यात्री

एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि ग्राउंड रन के दौरान ही पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी का एहसास हुआ. प्लेन को रोककर जांच की गयी. तकनीकी समस्या दूर करने में इंजीनियर्स को करीब ढाई घंटे का समय लग गया. सुबह 9:35 बजे विमान को उड़ान भरना था, लेकिन विमान को करीब 12 बजे रवाना किया जा सका.

इसे भी पढ़ें : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे एयर एशिया के 174 यात्री

टाइम-टेबल के हिसाब से रांची-दिल्ली नन स्टॉप प्लेन को 11:40 बजे दिल्ली पहुंच जाना था. इंडिगो एयरलाइंस के 180 सीटर A320 विमान में सारी सीटें फुल थीं. इससे पहले बताया गया कि इंडिगो एयरलाइंस के इंजन में आग लग गयी थी. हालांकि, एयरपोर्ट के सूत्रों ने इससे इन्कार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola