ePaper

झारखंड : नौकरी के लिए 514 युवकों को नक्सली बता सरेंडर कराने का मामला, अफसरों की संलिप्तता की नहीं हुई जांच, केस बंद

Updated at : 12 Feb 2018 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : नौकरी के लिए 514 युवकों को नक्सली बता सरेंडर कराने का मामला, अफसरों की संलिप्तता की नहीं हुई जांच, केस बंद

II अमन तिवारी II रांची : दिग्दर्शन कोचिंग सेंटर की आड़ में पैसे लेकर युवकों को फर्जी तरीके से नक्सली बता कर सरेंडर कराने और फिर उन्हें नौकरी दिलाने के मामले में शामिल किसी भी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता की जांच किये बिना ही केस को बंद कर दिया गया है. सिटी एसपी ने की […]

विज्ञापन
II अमन तिवारी II
रांची : दिग्दर्शन कोचिंग सेंटर की आड़ में पैसे लेकर युवकों को फर्जी तरीके से नक्सली बता कर सरेंडर कराने और फिर उन्हें नौकरी दिलाने के मामले में शामिल किसी भी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता की जांच किये बिना ही केस को बंद कर दिया गया है.
सिटी एसपी ने की थी अनुशंसा : सिटी एसपी अमन कुमार की अनुशंसा पर केस के अनुसंधानक लोअर बाजार थाने के प्रभारी सुमन कुमार सिन्हा ने मामले की जांच बंद कर दी. इसके लिए तर्क दिया कि मामले में आरोपी रवि बोदरा, दिनेश प्रजापति, जेरोलिन केरकेट्टा, मशी केरकेट्टा और अप्राथमिकी अभियुक्त जोसेफ डिफोर्ट लकड़ा के खिलाफ अंतिम प्रतिवेदन (संख्या 356/ 17) के तहत न्यायालय को फाइनल रिपोर्ट भेजी जा चुकी है. केस की जांच सभी बिंदुओं पर पूर्ण है.
उठ रहे सवाल
पुलिस ने अपनी जांच सिर्फ दिग्दर्शन इंस्टीट्यूट के लोगों तक सीमित क्यों रखी. युवक पुलिस की सुरक्षा में रहते थे, तो पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता की जांच क्यों नहीं की गयी
शंकरसन साहू ने दिग्दर्शन इंस्टीट्यूट के जरिये पुलिस के संपर्क में आकर सरेंडर किया. इसका मतलब पुलिस का दिग्दर्शन इंस्टीट्यूट से संपर्क था
कहीं जान बूझ कर तो पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता की जांच बंद तो नहीं की गयी, ताकि उन्हें बचाया जा सके
28 मार्च 2014 को हुआ था केस
युवकों को फर्जी तरीके से नक्सली बता कर सरेंडर कराने के मामले में 28 मार्च 2014 को लोअर बाजार थाने में कर्रा निवासी प्रमेश प्रसाद की शिकायत केस दर्ज हुआ था. इसमें रवि बोदरा, दिनेश प्रजापति, जेरोलिन केरकेट्टा, मशी केरकेट्टा को आरोपी बनाया गया था.
केस का सुपरविजन चार अप्रैल 2014 को हुआ था. जांच में दिग्दर्शन इंस्टीट्यूट कांटाटोली के डायरेक्टर दिनेश प्रजापति, सहयोगी जेरेलिना, मसी केरकेट्टा और रवि बोदरा उर्फ बारला पर लगे आरोप सही पाये गये थे. पुलिस को पता चला कि 514 युवकों को पुरानी बिरसा मुंडा जेल में रखा गया था. वहां युवकों के नाम के आगे रजिस्टर में यह लिखा जाता था कि युवक सरेंडर करने के लिए हथियार लेकर आया है. जेल में युवकों की सुरक्षा में तैनात कोबरा बटालियन के जवानों का बयान भी पुलिस ने लिया था. लेकिन पुलिस को अनुसंधान में कई युवक नहीं मिले, जिन्हें पुरानी कैंप जेल में रखा गया था.
पुलिस को पता चला कि वे कमाने के लिए कहीं बाहर चले गये हैं. इस कारण उनका बयान नहीं लिया जा सका. खूंटी में सरेंडर करनेवाले शंकरसन साहू से जब पूछताछ की गयी, तो बताया कि उसने आठ फरवरी 2013 को खूंटी में सरेंडर किया था. उसे सरेंडर नीति के तहत पुलिस में नौकरी और अन्य लाभ भी मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola