ePaper

रघुवर के मंत्री ने कहा- हम नहीं, भाजपा हमलोगों को लगायेगी तेल, वीडियाे वायरल

Updated at : 14 Jan 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
रघुवर के मंत्री ने कहा- हम नहीं, भाजपा हमलोगों को लगायेगी तेल, वीडियाे वायरल

रांची : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने भाजपा के खिलाफ विवादित बयान दिया है. सारठ विधानसभा क्षेत्र के फुलजोरी पहाड़ के पास कार्यकर्ताओं के वनभोज सह बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा… हमलोग भाजपा को तेल नहीं लगायेंगे, बल्कि भाजपा हमलोगों को तेल लगायेगी. हमारा निकाह जनता के साथ हुआ है, भाजपा […]

विज्ञापन

रांची : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने भाजपा के खिलाफ विवादित बयान दिया है. सारठ विधानसभा क्षेत्र के फुलजोरी पहाड़ के पास कार्यकर्ताओं के वनभोज सह बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा… हमलोग भाजपा को तेल नहीं लगायेंगे, बल्कि भाजपा हमलोगों को तेल लगायेगी. हमारा निकाह जनता के साथ हुआ है, भाजपा के साथ नहीं. इस दौरान श्री सिंह ने यह भी कहा… ये सभी लोग हमारे हैं. हमारे लिए काम कर रहे हैं, भाजपा के लिए नहीं.

वीडियाे वायरल : कृषि मंत्री ने कहा : हमने झारखंड में स्थायी सरकार दिया है, लेकिन हमारी ही बातें नहीं सुनी जा रही है. इस कार्यक्रम में मोबाइल से उनके भाषण का वीडियो बना रहे थे, पर उन्होंने उसे बंद करा दिया. पर किसी ने उनका भाषण रिकॉर्ड कर लिया. कृषि मंत्री रणधीर सिंह के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

झाविमाे के टिकट पर जीते थे : वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में रणधीर सिंह झारखंड विकास माेरचा (झाविमाे) के टिकट पर चुने गये थे. परिणाम के कुछ दिनाें बाद झाविमो के छह विधायकाें रणधीर सिंह, आलोक चौरसिया, अमर बाउरी, जानकी यादव, गणेश गंझू और नवीन जायसवाल ने भाजपा ज्वाइन कर लिया था. इन छह विधायकों में से रणधीर सिंह व अमर बाउरी को मंत्री बनाया गया. इसके खिलाफ झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में दल बदल का मामला भी दर्ज कराया. यह मामला फिलहाल स्पीकर दिनेश उरांव के पास विचाराधीन है. मामले में प्रतिवादी विधायकों की ओर से गवाही चल रही है.

हम पार्टी के साथ, पर हमारी बात नहीं सुनी जा रही

हम भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं. पार्टी ने हमें इज्जत देकर मंत्री बनाया है. हमारे खिलाफ दल बदल मामले की सुनवाई चल रही है. हमलोगों के 46 गवाहों को सुनने से इनकार कर दिया गया है. पार्टी फोरम पर कई बार बात रखी. इसके बावजूद हमारी बातें नहीं सुनी जा रही है? मामले को लेकर हमारे कई साथी दिल्ली गये थे. इधर जनता पूछती है कि भाजपा में जाने से क्या हुआ? हम जनता को बोल रहे थे, अब भाजपा हमारे पास आयेगी. इसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए. हम पार्टी के साथ हैं.
-रणधीर सिंह, कृषि मंत्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola