ePaper

झारखंड : गुजरात व हिमाचल सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे रघुवर

Updated at : 25 Dec 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : गुजरात व हिमाचल सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे रघुवर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास गुजरात व हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. गुजरात के नवनियुक्त सीएम विजय रूपाणी ने रविवार को फोन कर सीएम रघुवर दास को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसंबर को दिन के 11 बजे से […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास गुजरात व हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. गुजरात के नवनियुक्त सीएम विजय रूपाणी ने रविवार को फोन कर सीएम रघुवर दास को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसंबर को दिन के 11 बजे से अहमदाबाद में आयोजित है.
वहीं हिमाचल के नवनियुक्त सीएम जयराम ठाकुर 27 दिसंबर को शपथ लेंगे. श्री दास 26 दिसंबर को अहमदाबाद जायेंगे. इसके बाद 27 दिसंबर को जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के बाद रायपुर होते हुए रांची लौटेंगे. इससे पहले वे राजनंद गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola