ePaper

झारखंड में विस्थापन की समस्या पर राष्ट्रपति से मिले आदिवासी नेता

Updated at : 23 Dec 2017 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में विस्थापन की समस्या पर राष्ट्रपति से मिले आदिवासी नेता

रांची/नयी दिल्ली: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता वृंदा करात की अगुवाई में झारखंड के आदिवासी नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं के कारण विस्थापन की समस्या से अवगत कराया. माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य करात ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद बताया कि आदिवासी नेताओं ने कोविंद […]

विज्ञापन

रांची/नयी दिल्ली: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता वृंदा करात की अगुवाई में झारखंड के आदिवासी नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं के कारण विस्थापन की समस्या से अवगत कराया. माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य करात ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद बताया कि आदिवासी नेताओं ने कोविंद के समक्ष राज्य के आदिवासी बहुल छोटानागपुर, पलामू और पश्चिमी सिंहभूमि जिलों में तीन परियोजनाओं के कारण लाखों आदिवासियों के विस्थापन का संकट उत्पन्न होने की समस्या रखी.

इसे भी पढ़ें : कार्यकर्ताओं की धड़कनें तेज, चारा घोटाला मामले में कुछ देर में लालू, जगन्नाथ समेत 22 लोगों को सुनायी जायेगी सजा

झारखंड आदिवासी अधिकार मंच के सचिव प्रफुल्ल लिंडा, मोहन उरांव, डॉ अशोक और अनीता तिर्की सहित अन्य आदिवासी नेताओं की मौजूदगी वाले प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा. इसमें कहा गया है कि राज्य में बाघ संरक्षण, वन क्षेत्र विकास और फायरिंग रेंज बनाने से जुड़ी तीन परियोजनाओं के कारण इलाके के लगभग तीन लाख लोग विस्थापित होने को मजबूर हो गये हैं. इनमें अधिकांश आदिवासी हैं.

ज्ञापन के मुताबिक, पलामू में बाघ संरक्षण क्षेत्र के विकास के चलते 191 गांवों के 1.49 लाख लोगों के सामने विस्थापन का संकट है.8 गांवों को ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना वन विभाग ने गांव खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है, जबकि सिरसी पालकोट सारंडा में वन्यजीव क्षेत्र विकसित करने के लिए 214 गांवों की 1.87 लाख एकड़ जमीन अधग्रहीत की जा रही है. इससे लाखों दलित और आदिवासियों के विस्थापन की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

इसे भी पढ़ें : भूत और वर्तमान से आगे बढ़ा झारखंड, मोमेंटम झारखंड के चलते बना निवेश का माहौल

वहीं, नेतरहाट में फील्ड फायरिंग रेंज बनाने के लिए 245 गांवों के 2.5 लोग विस्थापन की जद में आ गये हैं. इन नेताओं ने आदिवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola