ePaper

Jharkhand में लाईट, कैमरा, ऐक्शन : शूटिंग के लिए झारखंड में हैं अर्जुन रामपाल, देखें VIDEO

Updated at : 21 Dec 2017 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand में लाईट, कैमरा, ऐक्शन : शूटिंग के लिए झारखंड में हैं अर्जुन रामपाल, देखें VIDEO

रांची : झारखंड में इन दिनों अलग-अलग जिलों में लाईट, कैमरा और ऐक्शन के लोग दीवाने हो रहे हैं. बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार प्रदेश की वादियों में घूम रहे हैं. उन्हें कैमरे में कैद कर रहे हैं. बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को झारखंड की वादियां लुभा रही हैं, तो ये कलाकार झारखंड के लोगों […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में इन दिनों अलग-अलग जिलों में लाईट, कैमरा और ऐक्शन के लोग दीवाने हो रहे हैं. बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार प्रदेश की वादियों में घूम रहे हैं. उन्हें कैमरे में कैद कर रहे हैं. बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को झारखंड की वादियां लुभा रही हैं, तो ये कलाकार झारखंड के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पहले ब्लड स्टेम सेल डोनर बने खुशवंत सिंह , 9 साल के बच्चे को कैंसर से मिलेगी निजात

फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे अर्जुन रामपाल काझारखंड में गर्मजोशी से स्वागत हुआ है. वे ‘नास्तिक’ फिल्म की 95 फीसदी शूटिंग झारखंड में कररहे हैं. इस फिल्म की पटकथा के बारे में बताया गया है अर्जुन रामपाल एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं, जो हर चीज को तथ्यात्मक कसौटी पर कसते हैं.

इसे भी पढ़ें : अब स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबों की हुई बिक्री, तो सीबीएसई करेगा कार्रवाई

अर्जुन रामपाल फिल्म के बारे में बताते हैं कि फिल्म का नायक धर्म, अध्यात्म या आस्था वगैरह में वह भरोसा नहीं करता. कह सकते हैं कि वह नास्तिक है. लेकिन, कुछ हादसों के बाद जब वह अपने शहर लौटता है, तो उसकी सोच में बड़ा परिवर्तन आ जाता है. इसके बाद क्या फिल्म का नायक ईश्वर के अस्तित्व को स्वीकार कर लेता है? नायक आस्तिक बन जाता है? इन सवालों का जवाब जानने के लिए लोगों को इस फिल्म को देखना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola