झारखंड : जानिए आज क्यों सुरेश रैना आयेंगे रांची
Updated at : 02 Dec 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अभाविप के अधिवेशन में शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास व क्रिकेटर सुरेश रैना मुख्य रूप से भाग लेंगे. दिन के 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में बेंगलुरु के गोपीनाथ को प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार दिया जायेगा. हर साल परिषद की अोर से युवाअों के लिए प्रेरणा स्त्रोत किसी एक व्यक्ति को पुरस्कृत […]
विज्ञापन
रांची : अभाविप के अधिवेशन में शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास व क्रिकेटर सुरेश रैना मुख्य रूप से भाग लेंगे. दिन के 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में बेंगलुरु के गोपीनाथ को प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार दिया जायेगा. हर साल परिषद की अोर से युवाअों के लिए प्रेरणा स्त्रोत किसी एक व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाता है. इस बार गोपीनाथ का चयन किया गया है. परिषद के नेशनल मीडिया कन्वेनर साकेत बहुगुणा ने बताया कि गोपीनाथ अनाथ बच्चों की सेवा करते हैं. इसके लिए उन्होंने बेंगलुरु में केंद्र की स्थापना की है.
इसका सफल संचालन भी वह कर रहे हैं. यानी कई चुनौतियों के बाद भी बेहतर करनेवाले और युवाअों के लिए जीते-जागते हीरो बननेवालों को यह पुरस्कार दिया जाता है. पूर्व में पटना के सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार को भी यह पुरस्कार परिषद की अोर से दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




