सीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश, यह सुनिश्चित करें कि बिना मतलब के पैसे पड़े न रह जाये

रांची : मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में कार्यों के सुचारू संचालन के लिए वित्तीय अनुशासन जरूरी है. बैंकों में बिना मतलब के पैसे पड़े न रह जाये. विकास योजनाओं के लिए जितनी जरूरत है, उतनी राशि रख कर शेष राषि सरेंडर करें. इस राशि का उपयोग दूसरी योजनाओं में किया जायेगा. […]
रांची : मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में कार्यों के सुचारू संचालन के लिए वित्तीय अनुशासन जरूरी है. बैंकों में बिना मतलब के पैसे पड़े न रह जाये. विकास योजनाओं के लिए जितनी जरूरत है, उतनी राशि रख कर शेष राषि सरेंडर करें. इस राशि का उपयोग दूसरी योजनाओं में किया जायेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन गये मकानों में बिजली, पानी और निशुल्क गैस कनेक्शन पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी लायें.वित्तीय अनुशासन के गड़बड़ाने से विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ता है. उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह में सभी उपायुक्त योजनावार समीक्षा करें और गैर जरूरी राशि को ट्रेजरी में जमा करायें. वे आज झारखंड मंत्रालय में राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




