ePaper

झारखंड : रघुवर कैबिनेट की बैठक में देवघर एयरपोर्ट के लिए ज्वाइंट वेंचर व छुट्टियां मंजूर

Updated at : 14 Nov 2017 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : रघुवर कैबिनेट की बैठक में देवघर एयरपोर्ट के लिए ज्वाइंट वेंचर व छुट्टियां मंजूर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में मंगलवारको हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी. आज कैबिनेट में सबसे अहम फैसला देवघर एयरपोर्ट के लिए ज्वाइंट वेंचर बनाने के संबंध में लिया गया. इसके साथ ही बैठक में वर्ष 2018 के लिए सरकारी छुट्टियों को मंजूरी दी गयी है. […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में मंगलवारको हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी. आज कैबिनेट में सबसे अहम फैसला देवघर एयरपोर्ट के लिए ज्वाइंट वेंचर बनाने के संबंध में लिया गया. इसके साथ ही बैठक में वर्ष 2018 के लिए सरकारी छुट्टियों को मंजूरी दी गयी है.

कैबिनेट में पाकुड़ में नौ किलोमीटर सड़क के लिए बहिरग्राम से बंगाल की सीमा तक के लिए 37 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया. गुमला में एनच 23 में भरनो ब्लॉक चौक से 12 किलोमीटर सड़क को पथ निर्माण में स्थानांतरित करते हुए 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी.

गुमला में जयनगर अंचल में .175 एकड़ जमीन रेलवे को देने पर भी सहमति बनी. गुमला के बक्सपुर रोड के लिए 17 किलोमीटर के मजबूतीकरण को लिए 93 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी.

यह खबर जरूर पढ़ें :

अब केंद्रीय कर्मियों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि अप्रैल 2018 में ही होने की उम्मीद, यह है वजह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola