वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये राजा पीटर कुंदन पाहन सहित अन्य आराेपी हुए पेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एनआइए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में गुरुवार को पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू, राम मोहन सिंह मुंडा के साथ ही बॉडीगार्ड शेषनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए़ सुनवाई के बाद उनकी हिरासत अवधि सात नवंबर तक बढ़ा दी गयी है़. बयान […]
विज्ञापन
रांची : एनआइए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में गुरुवार को पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू, राम मोहन सिंह मुंडा के साथ ही बॉडीगार्ड शेषनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए़ सुनवाई के बाद उनकी हिरासत अवधि सात नवंबर तक बढ़ा दी गयी है़.
बयान की कॉपी लेने पर सात को सुनवाई
राजा पीटर के अधिवक्ता ने बताया कि नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू, राम मोहन सिंह मुंंडा व शेषनाथ के स्वीकारोक्ति व 164 के बयान की कॉपी लेने के मामले में भी सात नवंबर को ही सुनवाई होगी़ गौरतलब है कि राजा पीटर के अधिवक्ता ने आरोपियों के बयान की कॉपी लेने के लिए याचिका दाखिल की थी़, जिस पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी़.
एनआइए ने अदालत से आग्रह किया था कि बयान की कॉपी आरोपी को नहीं दी जाये, इससे केस पर असर पड़ेगा़ अदालत ने उस समय एनआइए का आग्रह स्वीकार कर लिया था़ बाद में इस मामले में याचिका दाखिल करने पर सुनवाई की तारीख तय की गयी थी़ इधर, राजा पीटर के पेशी को लेकर उनकी पत्नी आरती देवी अपने भाइयों और राजा के समर्थकाें के साथ कोर्ट पहुंची थी़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










