ePaper

जोड़ापोखर में पति ने मोबाइल छीन ली, तो पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

Updated at : 19 Oct 2017 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
जोड़ापोखर में पति ने मोबाइल छीन ली, तो पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

धनबाद : जोड़ापोखर थाना के समीप रहनेवाले वीर बहादुर सिन्हा की पत्नी खुशबू सिन्हा (24) ने बुधवार को फांसी लगा आत्महत्या कर ली. परिजन उसे पीएमसीएच ले आये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वीर बहादुर धनबाद कोर्ट में वेंडर है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम उनके पिता राजेंद्र सिन्हा का मोबाइल जोड़ापोखर […]

विज्ञापन
धनबाद : जोड़ापोखर थाना के समीप रहनेवाले वीर बहादुर सिन्हा की पत्नी खुशबू सिन्हा (24) ने बुधवार को फांसी लगा आत्महत्या कर ली. परिजन उसे पीएमसीएच ले आये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

वीर बहादुर धनबाद कोर्ट में वेंडर है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम उनके पिता राजेंद्र सिन्हा का मोबाइल जोड़ापोखर के पास खो गया था. सुबह में मोबाइल का पता लगाने जोड़ापोखर गये थे, लगभग दस बजे घर आये. तब तक घर में नाश्ता तैयार नहीं हुआ था. वहीं, पत्नी खुशबू कान में मोबाइल लगाकर खाना बना रही थी. कोर्ट जाने के लिए देरी हो रही थी.

दस बजे तक नाश्ता नहीं बनने पर खुशबू से पूछा रोटी अभी तक क्यों नहीं बना, तो इस बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसके बाद पत्नी खुशबू का मोबाइल ले लिया और कोर्ट चला आया. दोपहर दो बजे पता चला कि खुशबू ने फांसी लगा ली है. इसके बाद घर जाकर उसे पीएमसीएच लेकर आया. 24 अप्रैल 2017 को खुशबू व वीर बहादुर की शादी हुई थी. घटना की सूचना मायके वालों को दे दी गयी है. खुशबू का मायका कुल्टी (प. बंगाल) के केंदुआ बाजार में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola