VIDEO : चुटिया में चुन-चुन कर तोड़े गये घर, अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2017 3:03 PM
रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित चुटिया में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करनेवालों पर प्रशासन का चला बुलडोजर. अरगोड़ा की सीओ बंदना भारती के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा और रेल लाईन के पास रेलवे कीजमीन पर अतिक्रमण कर जितने लोगों ने भी निर्माण किया था, उसे ढाह दिया. […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित चुटिया में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करनेवालों पर प्रशासन का चला बुलडोजर. अरगोड़ा की सीओ बंदना भारती के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा और रेल लाईन के पास रेलवे कीजमीन पर अतिक्रमण कर जितने लोगों ने भी निर्माण किया था, उसे ढाह दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में अवैध निर्माण को ढाह दिया गया.
https://www.youtube.com/watch?v=LABRH6SxVAo
बताया गया है कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाने वालों को पहले ही नोटिस दे दिया गया था. इनसे कहा गया था कि वे अतिक्रमित जमीन को खाली कर दें. माईक से भी प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी कि वे रेलवे की जमीन को खाली कर दें. लेकिन, किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया.
https://www.youtube.com/watch?v=fTrnx2ui7G4
अंतत: रेलवे और प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई करनी पड़ी. अवैध निर्माण को तोड़ते समय अरगोड़ा की अंचल अधिकारी (सीओ) बंदना भारती वहां मौजूद थीं. कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को पहले से ही तैनात कर दिया गया था. भारी पुलिस बल को देखते हुए किसी ने अवैध कब्जे को हटाने का विरोध नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










