भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 : अंतिम दिन नहीं हुई टिकटों की बिक्री, लगे ''अमिताभ चौधरी मुर्दाबाद'' के नारे VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2017 7:24 PM
।। अमलेश नंदन सिन्हा/पंकज कुमार पाठक ।। रांची : जेएससीए स्टेडियम के मुख्य द्रार के सामने जेएससीए ( झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के वर्तमान (कार्यकारी) संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी के विरोध में जोरदार नारेबादी हुई. जिस वक्त हंगामा हो रहा था उसी वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम प्रैक्टिस के लिए पहुंची. […]
।। अमलेश नंदन सिन्हा/पंकज कुमार पाठक ।।
रांची : जेएससीए स्टेडियम के मुख्य द्रार के सामने जेएससीए ( झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के वर्तमान (कार्यकारी) संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी के विरोध में जोरदार नारेबादी हुई. जिस वक्त हंगामा हो रहा था उसी वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम प्रैक्टिस के लिए पहुंची. टीम को देखते ही लोगों ने जोरदार नारेबाजी की. अमिताभ चौधरी मुर्दाबाद, टिकट की कालाबाजारी बंद करो जैसे नारों से टिकट ना मिलने से नाराज लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की. हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने आये और धीरे- धीरे भीड़ छंट गयी.
क्यों लगे मुर्दाबाद के नारे
सिर्फ अखबार में छपी टिकट ना मिलने की सूचना, काऊंटर पर कोई जानकारी नहीं
जेएससीए की मीडिया प्रभारी ने कहा, नहीं पता कितने टिकट बिके, कितने पास बंटे
टिकट मिले या ना मिले हम उस दिन घुसेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










