झारखंड-हाईस्कूल शिक्षक के लिए 29 अक्टूबर से होगी परीक्षा

झारखंड में 18 हजार हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इसके लिए 29 अक्टूबर 2017 से परीक्षा शुरू होगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है. आयोग के सचिव मेघु बड़ाईक ने इस संदर्भ में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई […]
झारखंड में 18 हजार हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इसके लिए 29 अक्टूबर 2017 से परीक्षा शुरू होगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है. आयोग के सचिव मेघु बड़ाईक ने इस संदर्भ में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है.
26 नवंबर तक चलेगी परीक्षा
संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 (हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा) 29 अक्टूबर से शुरू होगी. यह 26 नवंबर तक चलेगी.
1.80 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में राज्यभर से 1.80 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.
नोडल पदाधिकारियों की बैठक 29 को
इस परीक्षा के सफल संचालन को लेकर नोडल पदाधिकारियों की बैठक 29 सितंबर 2017 को जेएसएससी के नामकुम ऑफिस में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




