नयी दिल्ली में बननेवाला झारखंड भवन होगा अत्याधुनिक सुविधाअों से लैस, डिजाइन को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Published at :30 Aug 2017 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
नयी दिल्ली में बननेवाला झारखंड भवन होगा अत्याधुनिक सुविधाअों से लैस, डिजाइन को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

रांची : झारखंड सरकार नयी दिल्ली में जल्द ही झारखंड भवन का निर्माण शुरू करेगी. इस भवन में पांच सितारा होटल की तमाम सुविधाएं होंगी. इस ग्रीन बिल्डिंग में ऊर्जा की खपत नहीं के बराबर होगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निर्देश दिया है कि झारखंड स्थापना दिवस से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में भवन […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार नयी दिल्ली में जल्द ही झारखंड भवन का निर्माण शुरू करेगी. इस भवन में पांच सितारा होटल की तमाम सुविधाएं होंगी. इस ग्रीन बिल्डिंग में ऊर्जा की खपत नहीं के बराबर होगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निर्देश दिया है कि झारखंड स्थापना दिवस से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में भवन का निर्माण शुरू हो जाना चाहिए. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण कार्य 20 महीने में पूरा कर लेने के भी निर्देश दिये हैं.

इसे भी पढ़ें : झारखंड भवन का दिल्ली में शिलान्यास, होगी कई अत्याधुनिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बुधवार को झारखंड भवन के निर्माण पर तैयार प्रेजेंटेशन को देखा. प्रेजेंटेशन को स्वीकृति देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द निविदा निकालें और नवंबर के पहले सप्ताह में काम शुरू कर दें. उन्होंने काम पूरा करने की समय सीमा तय करते हुए कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. साथ ही निर्देश दिया कि भवन निर्माण विभाग नियमित रूप से भवन का पर्यवेक्षण करेगा.

भवन निर्माण सचिव केके सोन ने बताया कि नयी दिल्ली में कनाॅट प्लेस के निकट 70 डिसमिल जमीन पर 7 फ्लोर का यह भवन होगा. भवन पांच सितारा ग्रीन बिल्डिंग एवं जीरो एनर्जी भवन होगा. भवन के निर्माण एवं पूर्ण सुसज्जीकरण पर लगभग 70 से 75 करोड़ का खर्च आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : सारी अड़चनें दूर, फिर भी लटक गया झारखंड भवन

भवन के सबसे ग्राउंड फ्लोर पर उत्कृष्ट कोटि का रेस्तरां तथा इंडस्ट्रियल रसोई होगा. प्रथम तल पर मुख्यमंत्री, स्थानिक आयुक्त, अपर स्थानिक आयुक्त आदि का कार्यालय एवं एक कन्वेंशन हाॅल होगा, जिसमें 100 लोगों के साथ बैठक आदि की जा सकेगी. इस भवन में कुल 72 कमरे होंगे तथा एक फ्लोर पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के लिए विशेष सुईट होगा. इसके अलावा 2 अन्य अतिमहत्वपूर्ण सुईट होंगे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट : 13 जिलों के 105 प्रखंडों के खाली पड़े सरकारी भवनों पर खुलेंगे ITI

झारखंड भवन पूर्णतः बैरियर फ्री होगा. अर्थात् दिव्यांगों को इस भवन में प्रवेश एवं निकासी में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी. मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रेजेंटेशन भवन निर्माण विभाग के द्वारा नियुक्त कन्सलटेंट इएफएनआरए कन्सलटेंट, नयी दिल्ली के द्वारा दी गयी. 7 फ्लोर के अलावा इस भवन के भूतल में पार्किंग की विशेष व्यवस्था है, जिसमें आसानी से 117 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी. इस पूरे भवन में एक्सेस कंट्रोल तथा सीसी टीवी की सुविधा दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola