बीसीसीएल कर्मी के सीबीआइ का छापा, कई कागजात की हुई जांच

धनबाद-पुुटकी. पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुनीडीह कोलियरी में कार्यरत सह मुनीडीह शास्त्री नगर बीसीसीएल क्वार्टर में रहनेवाले माइनिंग सरदार अर्जुन कुमार के घर शनिवार सुबह सीबीआइ का छापा पड़ा. सीबीआइ की टीम ने घर को बाहर से घेर लिया और जांच करना शुरू कर दिया. सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक लगातार उसके […]
धनबाद-पुुटकी. पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुनीडीह कोलियरी में कार्यरत सह मुनीडीह शास्त्री नगर बीसीसीएल क्वार्टर में रहनेवाले माइनिंग सरदार अर्जुन कुमार के घर शनिवार सुबह सीबीआइ का छापा पड़ा. सीबीआइ की टीम ने घर को बाहर से घेर लिया और जांच करना शुरू कर दिया.
सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक लगातार उसके घर के एक-एक कागजात को खंगाला और कई बिंदुओं पर जांच की. टीम ने कई तरह के कागजात अपने साथ ले गये.
फर्जी सर्टिफिकेट का है मामला : सूत्रों ने बताया कि बीसीसीएल में छह सात साल पहले माइनिंग सरदार की नियुक्ति निकाली गयी थी. उस नियुक्ति में अर्जुन बहाल हुए थे और उस समय से अर्जुन मुनिडीह कोलियरी में कार्यरत है. वहीं सीबीआइ को किसी ने शिकायत की कि अर्जुन ने फर्जी सर्टिफिकेट जमा कर नौकरी पायी है, इसी शिकायत को लेकर सीबीआइ की टीम उनके घर पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










