फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत, स्वाइन फ्लू के अलावा मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैला रही है पैर

Updated at : 04 Aug 2017 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत, स्वाइन फ्लू के अलावा मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैला रही है पैर

रांचीः राजधानी रांची के अस्पतालों में फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है. खबर है कि फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गयी है. स्वाइन फ्लू की बढ़ती संख्या एक संकेत है, अभी का मौसम स्वाइन फ्लू के अनुकुल है. राज्य के कई जिलों में लोग साधारण बीमारी से मर रहे […]

विज्ञापन

रांचीः राजधानी रांची के अस्पतालों में फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है. खबर है कि फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गयी है. स्वाइन फ्लू की बढ़ती संख्या एक संकेत है, अभी का मौसम स्वाइन फ्लू के अनुकुल है. राज्य के कई जिलों में लोग साधारण बीमारी से मर रहे हैं, गढ़वा में मेलेरिया से हर दिन औसतन चार लोगों की मौत हो रही है. आज भी एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गयी. गढ़वा के रमकंडा प्रखंड में तीन दिनों में 10 लोगों की मौत हो गयी. राज्य में डेंगू भी अपने पैर पसार रहा है. अब स्वाइन फ्लू से हुई मौत और इसके बढ़ते मामले चिंता का विषय है.

मेडिका से रिम्स में गुरुवार की शाम को फ्लू के संदिग्ध मरीज को भरती कराया गया था. मरीज का नाम क्या है और कहां के रहने वाले थे इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है. गुरुवार को शहर के निजी अस्पताल से स्वाइन फ्लू की आशंका के मद्देनजर एक मरीज को रिम्स भेजे जाने की सूचना है. हालांकि, रिम्स के फिजिशियन डॉ विद्यापति ने बताया कि स्वाइन फ्लू की आशंका के तहत अब तक रिम्स रेफर किये गये करीब चार मरीजों में इसके कोई नहीं लक्षण नहीं मिले हैं.

उन्होंने बताया कि जब तक किसी मरीज के बलगम के सैंपल में एन वन-एच वन वायरस नहीं मिलता है, तब उसके स्वाइन फ्लू से ग्रसित नहीं कहा जा सकता है. जमशेदपुर में भी टाटा मोटर्स अस्पताल में बुधवार काे 40 साल की एक महिला की मौत हो गयी. डॉक्टर मौत की वजह डेंगू बता रहे हैं. हालांकि, स्वाइन फ्लू की भी आशंका जतायी जा रही है. इसी के आधार पर सर्विलांस विभाग ने स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मानते हुए उनके बलगम को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंटरिक डिजीज (एनआसीइडी) कोलकाता भेजा था, जहां से शुक्रवार को रिपोर्ट आने की संभावना है.

इस साल 14 मरीज चिह्नित

पूरे राज्य में इस वर्ष एनवन-एचवन के 14 मरीज चिह्नित किये गये हैं. पीड़ित मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया गया है. इलाज के बाद कई मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं.

बाजार में फ्लू का टीका मौजूद : रिम्स के फिजिसियन डाॅ डीके झा ने बताया कि दमा, डायबिटीज,किडनी व हार्ट के मरीजों को फ्लू का टीका अवश्य लेना चाहिए. टीका से 80 से 90 फीसदी बचाव होता है. टीका हर साल लेना होता है. टीका बाजार में उपलब्ध है.स्वाइन फ्लू की आशंका के तहत कई मरीजों का सैंपल लिया गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट अभी आनी है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola