सुसाइड मामला : सीएम का निर्देश, 24 घंटे के अंदर दोषियों की हो पहचान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने शिव सरोज कुमार के सुसाइड नोट वाले प्रकरण पर राज्य के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर इस पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. यदि पुलिस के पदाधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने शिव सरोज कुमार के सुसाइड नोट वाले प्रकरण पर राज्य के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर इस पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. यदि पुलिस के पदाधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.
गौरतलब है कि सीएम रघुवर दास शिव सरोज कुमार की आत्महत्या की घटना से बहुत व्यथित हैं तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट की है. पूरे मामले की जांच CID के एडीजी अजय कुमार सिंह कर रहे हैं मुख्यमंत्री ने कहा की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए.ज्ञात हो कि शिव सरोज कुमार ने ईमेल के द्वारा भेजे अपने सुसाइड नोट में चुटिया थाना प्रभारी और सिटी डीएसपी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










