ePaper

शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक, प्रभात खबर पर देखें कैबिनेट के फैसलों का लाइव कवरेज

Updated at : 18 Jul 2017 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक, प्रभात खबर पर देखें कैबिनेट के फैसलों  का लाइव कवरेज

रांची : आज शाम 4 बजे मंत्री परिषद की बैठक होगी. बैठक के बाद लिये जाने वाले अहम फैसलों को प्रभात खबर डॉट कॉम लाइव आपतक पहुंचायेगा. आज शाम 4 बजे होने वाली बैठक में लिये जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों को जानने के लिए आप प्रभात खबर डॉट कॉम के फेसबुक पेज को लाइक करें […]

विज्ञापन

रांची : आज शाम 4 बजे मंत्री परिषद की बैठक होगी. बैठक के बाद लिये जाने वाले अहम फैसलों को प्रभात खबर डॉट कॉम लाइव आपतक पहुंचायेगा. आज शाम 4 बजे होने वाली बैठक में लिये जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों को जानने के लिए आप प्रभात खबर डॉट कॉम के फेसबुक पेज को लाइक करें .

झारखंड कैबिनेट की बैठक झारखंड मंत्रालय ( प्रोजेक्ट भवन) मे होने वाली है. इस भवन के मंत्रि परिषद कक्ष में बैठक होगी. गौरतलब है कि इससे पहले हुई बैठक में 17 प्रस्ताव पारित किये गये थे. बैठक में सदर अस्पताल के लिए कुल 307.92 करोड़ पारित किये जाने का फैसला हुआ था इसके अलावा, परिवहन विभाग के लिए नया हैलीकॉप्टर लीज पर लेने के लिए क्रय समिति का गठन किया गया है. कैबिनेट ने मैट्रिक व इंटर स्तर के प्रतियोगिता परीक्षा को एक ही चरण में आयोजित करने का फैसला लिया.

वितरण प्रणाली के दुकानदारों को राज्य सरकार द्वारा दी जानेवाला कमीशन सीधे उनके खाते में भेजे जाने का निर्णय लिया गया है वहीं कैबिनेट ने आज वसंत कुमार गोस्वामी को वाणिज्यकर न्याययुक्त का अध्यक्ष बनाया. वाणिज्यकर विभाग के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 88 पद सृजित होंगे.जीएसटी और ग्रामीण बस सेवा नियमावली में संशोधन किया गया,GST नियमावली के 144, 96, 119 में संशोधन किया गया. ग्रामीण बस सेवा के नये नियमावली के तहत परमिट शुल्क एक रुपया लगेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola