ePaper

रांची से भर सकेंगे हैदराबाद, राउरकेला, बोकारो, धनबाद व झारसुगुड़ा के लिए उड़ान

Updated at : 03 Jul 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची से भर सकेंगे हैदराबाद, राउरकेला, बोकारो, धनबाद व झारसुगुड़ा के लिए उड़ान

रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब जल्द ही हैदराबाद, राउरकेला, बोकारो, धनबाद और झारसुगुड़ा के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होगी. एयर एशिया अगस्त में रांची से हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू करेगा. अभी समय-सारिणी घोषित नहीं की गयी है. एयर एशिया यात्रियों को बैंकाॅक के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा […]

विज्ञापन

रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब जल्द ही हैदराबाद, राउरकेला, बोकारो, धनबाद और झारसुगुड़ा के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होगी. एयर एशिया अगस्त में रांची से हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू करेगा. अभी समय-सारिणी घोषित नहीं की गयी है. एयर एशिया यात्रियों को बैंकाॅक के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा भी देगा.

केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत सितंबर से एयर एशिया एवियेशन रांची से विभिन्न शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने की तैयारी में है. पहले चरण में रांची से राउरकेला, बोकारो, धनबाद व झारसुगुड़ा के बीच विमान सेवा शुरू हो सकती है.

रांची से विमान यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर विभिन्न विमानन कंपनियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिख कर विभिन्न सेक्टर में विमान सेवा शुरू करने की इच्छा जतायी है. वहीं, केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत भी घरेलू विमानन सेवा को बढ़ावा देने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कई विमानन कंपनियों ने अपना परिचालन शुरू करने की इच्छा जतायी है.

ज्ञात होकि वर्ष 2014-15 में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 9 फ्लाइटें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पटना के लिए उड़ान भरती थीं. वर्ष 2016-17 में फ्लाइटों की संख्या बढ़ कर 16 हो चुकी है. वर्ष 2014-15 में 8,63,742 यात्री, वर्ष 2015-16 में 7,39,961 और वर्ष 2016-17 में अब तक 12 लाख से अधिक यात्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्रा कर चुके हैं. दो महीने पहले ही एयर एशिया ने रांची से कोलकाता और दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की है. इसके तहत प्रतिदिन रांची से दो बार कोलकाता व दिल्ली के लिए फ्लाइट उड़ान भरती है.

रांची से प्रतिदिन 16 विमान भरते हैं उड़ान : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन विभिन्न एयरलाइंस के 16 विमान उड़ान भरते हैं. ये विमान रांची से दिल्ली, कोलकाता, पटना, बेंगलुरू और मुंबई जाते हैं. एयर इंडिया की रांची-दिल्ली व रांची-कोलकाता, इंडिगो की रांची-दिल्ली, रांची-मुंबई, बेंगलुरू-रांची वाया कोलकाता, गो एयरवेज की दिल्ली-पटना-रांची, एयर एशिया की रांची-कोलकाता-दिल्ली की फ्लाइटें प्रतिदिन उड़ान भरती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola