झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, तीन -चार दिनों में राज्यभर में होगी बारिश

रांची : झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है.राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज शुक्रवार को बारिश हुई. मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि अगले तीन -चार दिनों में मानसून पूरे झारखंड राज्य को कवर कर लेगा. बताया जा रहा है कि इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है. […]
रांची : झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है.राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज शुक्रवार को बारिश हुई. मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि अगले तीन -चार दिनों में मानसून पूरे झारखंड राज्य को कवर कर लेगा. बताया जा रहा है कि इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज अधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन -चार दिनों तक हल्की बारिश होगी. उसके बाद तेज बारिश होने की संभावना है. उधर मौसम का मिजाज बदलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं. गौरतलब है कि इस साल राज्य में जबर्दस्त गर्मी पड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




