चंद्रपुरा-धनबाद रेलमार्ग: हाइकोर्ट में उठा 30 ट्रेनों को बंद करने का मामला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची: चंद्रपुरा-धनबाद रेलमार्ग पर चलनेवाली 30 ट्रेनों (रांची व अन्य जगहों से आने-जानेवाली ट्रेनें) का परिचालन बंद कर देने का मामला मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में उठाया गया. मामला कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है. एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल व जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ में सुनवाई के दाैरान अधिवक्ता विनय सिन्हा व शेखर प्रसाद […]
विज्ञापन
रांची: चंद्रपुरा-धनबाद रेलमार्ग पर चलनेवाली 30 ट्रेनों (रांची व अन्य जगहों से आने-जानेवाली ट्रेनें) का परिचालन बंद कर देने का मामला मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में उठाया गया. मामला कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है. एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल व जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ में सुनवाई के दाैरान अधिवक्ता विनय सिन्हा व शेखर प्रसाद सिन्हा ने उक्त मामले को उठाते हुए संज्ञान लेने का आग्रह किया.
उन्होंने खंडपीठ के समक्ष प्रभात खबर की प्रतियां प्रस्तुत करते हुए कहा कि ट्रेनों को बंद करने से हजारों लोग प्रभावित होंगे. ट्रेनों को बंद करने के बदले वैकल्पिक रेल मार्ग से चलाने की जरूरत है, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो. राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों व बिहार के कई जिलों के लोग रेल की सुविधा से वंचित हो जायेंगे. उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड ने चंद्रपुरा-धनबाद रेल खंड में 15 जून से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है.
कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की गयी है, जबकि अधिकतर ट्रेनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. कोयला खनन के कारण भूमिगत आग के रेल पटरियों तक आ जाने के कारण दुर्घटना की संभावना को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के परिचालन बंद करने का निर्णय लिया है. कुछ दिनों पूर्व भूमि धसान में पिता-पुत्र जमींदोज हो गये थे. इस पर हाइकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




