अगले सप्ताह शुरू हो जायेगा सेंट्रलाइज पैथोलॉजी ट्रायल, 20 के बाद शुरू होगा रिम्स का सैंपल कलेक्शन सेंटर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

रिम्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर (सेंट्रलाइज्ड जांच) का ट्रायल अगले सप्ताह से शुरू होगा. जांच शुरू हो जाने से मरीजों को पैथाेलॉजी जांच के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा. एक ही जगह मरीजों के खून का सैंपल लिया जायेगा और वहीं से कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट भी जारी की जायेगी. ट्रायल में सबकुछ ठीक रहा, तो 20 […]
विज्ञापन
रिम्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर (सेंट्रलाइज्ड जांच) का ट्रायल अगले सप्ताह से शुरू होगा. जांच शुरू हो जाने से मरीजों को पैथाेलॉजी जांच के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा. एक ही जगह मरीजों के खून का सैंपल लिया जायेगा और वहीं से कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट भी जारी की जायेगी. ट्रायल में सबकुछ ठीक रहा, तो 20 जून के बाद यहां मरीजों का सैंपल लेने का काम शुरू हो जायेगा.
रांची : रिम्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर (सेंट्रलाइज्ड जांच) को तैयार करने का काम तेज से चल रहा है. मंगलवार को एजेंसी जिल्ड इंडिया के कर्मचारी यहां सॉफ्टवेयर को अपडेट करने में लगे रहे. माइक्रोबॉयोलॉजी, पैथोलॉजी, बॉयोकेमेस्ट्री विभाग के जांच सेंटर के साॅफ्टवेयर व जिल्ड इंडिया के साॅफ्टवेयर को जोड़ने का कार्य चल रहा है.
सैंपल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ बुधवार से होना था, जिसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया. रिम्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर में जर्मनी से मशीन मंगायी गयी है. यह मशीन जांच के वायल में स्वत: बार कोड का स्टिकर चिपकाती है. इससे मरीज के सैंपल व उसकी जांच में पारदर्शिता रहेगी. मरीज का जांच रिपोर्ट सैंपल कलेक्शन सेंंटर से ही दिया जायेगा.
ऐसे काम करेगा सैंपल कलेक्शन सेंटर
मरीज को पंजीयन काउंटर से परची बनाने के बाद ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद सैंपल कलेक्शन सेंटर आना होगा. रिम्स में 250 रुपये तक की जांच होने पर बिना जांच परची के सैंपल ले लिया जायेगा. अगर जांच 250 से ज्यादा का है, तो उसकी परची बनाने के बाद सैंपल देना होगा. सैंपल देने आये मरीज को एक टोकन दिया जायेगा. टोकन नंबर के हिसाब से मरीज का पूरा ब्योरा मशीन में फीड किया जायेगा. मशीन स्वत: ही मरीज का पूरा ब्योरा बार कोड के रूप में सैंपल के वायल पर लगा देगी. उसके बाद वहां मौजूद कर्मचारी मरीज के ब्लड सैंपल लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




