डबलू सिंह के नाम पर व्यवसायी से मांगी 10 लाख की रंगदारी
डबलू सिंह के नाम पर व्यवसायी से मांगी 10 लाख की रंगदारी
रांची : मेन रोड के एक व्यवसायी से डालटनगंज के अपराधी के नाम पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. इस संबंध में व्यवसायी ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ लोअर बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है़, शनिवार तक पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा़
इधर, रंगदारी मांगे जाने के बाद अपराधी डबलू सिंह से व्यवसायी के संबंधी ने भी बात की. डबलू सिंह ने उन्हें बताया कि वह एक महीना के पैरोल पर जेल से बाहर है, लेकिन उसने किसी से कोई रंगदारी की मांग नहीं की है. उसने कहा कि कोई उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा है.
रंगदारी मांगनेवाले का फोन का लोकेशन लेकर पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि रंगदारी मांगने वाला व्यक्ति मौलाना आजाद कॉलोनी का रहनेवाला है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इधर, रंगदारी मांगे जाने के बाद से व्यवसायी दहशत में है़
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए