डीडीसी ने दुलमी में योजनाओं का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डीडीसी ने दुलमी में योजनाओं का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

डीडीसी ने दुलमी में योजनाओं का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

विज्ञापन

लाभुकों को सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी दुलमी. रामगढ़ डीडीसी आशीष अग्रवाल ने शुक्रवार को दुलमी प्रखंड की जमीरा व उसरा पंचायत का दौरा कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जमीरा पंचायत स्थित मिथिलेश बेदिया, संतोष महतो, गांगो देवी , राखी देवी, मधेश्वर महतो के खेत में आम बागवानी का निरीक्षण किया. वहीं, उसरा पंचायत में पीएम आवास सहित धनवंती देवी का मुर्गी शेड तथा सीमा कुमारी के खेत में लगी आम बागवानी का निरीक्षण किया. लाभुकों ने डीडीसी से आम बागवानी में शेड, क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली आदि की मांग की. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा ने उक्त सभी निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया. उधर, डीडीसी ने लाभुकों से मिलकर कर बागवानी से संबंधित बातचीत कर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये. लाभुकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गयी. मौके पर बीपीओ विशाल कुमार, विजय कुमार, आवास को-ऑर्डिनेटर अजय कुमार, कलिंद्रा महतो, अरविंद कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola