पतरातू-पिठोरिया घाटी में कई वाहनों पर पथराव

पतरातू-पिठोरिया घाटी में कई वाहनों पर पथराव
पतरातू. पतरातू-पिठोरिया घाटी मार्ग से गुजर रहे कई वाहनों पर गुरुवार की रात करीब आठ बजे पथराव हुआ. अज्ञात लोगों द्वारा पथराव करने के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गये. पथराव के कारण वाहन चालक व उसमें सवार लोगों में दहशत उत्पन्न हो गया. हालांकि, कोई बड़ी घटना नहीं हुई. जिन वाहनों पर पथराव हुआ, उसमें भेल के अधीनस्थ कर्मियों को ड्यूटी लाने व ले जाने वाली मिनी बस, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह की कार, नवीन सिंह की कार व विक्की की कार शामिल हैं. पथराव के कारण इन वाहनों का शीशा टूट गया. घटना के बाद से रांची आने-जाने वाले लोगों में भय है. लोगों ने मामले पर पुलिस से पथराव करने वाले लोगों का पता लगाने व राहगीरों की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




