मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 18 और 20 जुलाई को विशेष कैंप, शहरी बूथों पर मिलेगा फॉर्म व सहायता

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 18 और 20 जुलाई को विशेष कैंप, शहरी बूथों पर मिलेगा फॉर्म व सहायता

रामगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 18 और 20 जुलाई को विशेष कैंप लगेंगे। शहरी बूथों पर फॉर्म वितरण और सहायता के लिए बीएलओ और वॉलंटियर्स मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

रामगढ़. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. इस कैंप का उद्देश्य गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को तेज करना है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर दोनों तिथियों को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कैंप लगाया जाएगा. इस दौरान संबंधित बूथों पर बीएलओ, सुपरवाइजर और वॉलंटियर्स मौजूद रहेंगे.

कैंप में मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा और भरे हुए प्रपत्र जमा करने में भी सहयोग दिया जाएगा. साथ ही एसआईआर से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी. जरूरत पड़ने पर मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क मैनेजर की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि किसी को परेशानी न हो. उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी लंबित गणना प्रपत्रों को मतदाता क्रमांक के अनुसार व्यवस्थित रखा जाए, जिससे मतदाताओं को फॉर्म प्राप्त करने में आसानी हो और कार्य समयसीमा में पूरा हो सके. जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 18 और 20 जुलाई को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर इस विशेष कैंप का लाभ उठाएं और पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola