गिद्दी कोयलांचल में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, महिला समिति ने भी किया आयोजन

Updated:
विज्ञापन

पूजा करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्दी कोयलांचल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं के सिविल, ईएंडएम, रेलवे साइडिंग और उत्खनन कार्यशालाओं में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. महिला समिति ने भी विशेष आयोजन कर उत्सव मनाया.

विज्ञापन

गिद्दी. गिद्दी कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. गिद्दी, रैलीगढ़ा, गिद्दी सी व सिरका परियोजना के सिविल विभाग, ईएंडएम, रेलवे साइडिंग, उत्खनन कार्यशाला सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गैराज व दुकानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन

शुक्रवार को कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का स्थानीय नदी व तालाब में विसर्जन किया गया. वहीं, गिद्दी बस्ती में महिला समिति द्वारा विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया. इसमें मुखिया हीरालाल गंझू, उपमुखिया शकुंतला देवी, पूर्व मुखिया पार्वती देवी, राज करमाली, मनीष करमाली, सुनील करमाली, गंगा देवी, बॉबी कुमारी, सुनीता देवी, सुनीता कुमारी, प्रमिला देवी, गायत्री देवी, अनिता देवी, सोनामती देवी, रूपमनी देवी, जगनी देवी व भीमा देवी उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola