आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे भुवनेश्वर नायक उर्फ पिंटू नायक के घर न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी निर्धारित समय पर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

भुरकुंडा. भुरकुंडा पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर शुक्रवार को न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया. पुलिस टीम अभियुक्त भुवनेश्वर नायक उर्फ पिंटू नायक के पावर हाउस भुरकुंडा स्थित घर पहुंची. गवाहों की मौजूदगी में उसके घर पर हजारीबाग कोर्ट से निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया है. यदि निर्धारित समय पर वह आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola