घर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में गोरियारीबागी निवासी कलेश्वर कुशवाहा की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें हेलमेट पहने दो लोग बाइक ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन

रामगढ़. गोरियारीबागी निवासी कलेश्वर कुशवाहा (पिता स्व. सुखदेव महतो) ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि 13 सितंबर को बाइक संख्या एच02वाई-0172 से बाजार गये थे. दोपहर करीब एक बजे घर लौटकर बाइक घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गये. करीब तीन बजे बाहर आने पर बाइक गायब मिली.

विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला. घर के बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज में करीब ढाई बजे हेलमेट लगाये दो लोग बाइक से आते और बाइक चोरी करते दिख रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola